फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घरेलू कलह में अधिवक्ता ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
अंकित सिंह चौहान
विज्ञापन
बिल्सी। कस्बे के शास्त्रीनगर कॉलोनी के निकट रहने वाले एक अधिवक्ता ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव घंसौली निवासी अंकित सिंह चौहान (30) पुत्र मुनेश सिंह चौहान बदायूं मार्ग स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी के पास अपने मकान में रह रहे थे। बताया जाता है कि रविवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था।
विवाद से आहत होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होने पर घर में अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग तत्काल उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें