फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पढ़ाई का ऐसा तरीका अपनाएं कि बच्चों में रुचि पैदा हो

विज्ञापन
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षकों के उपाचारात्मक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते जिल
विज्ञापन
बदायूं। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के हाल में माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षकों का पांच दिवसीय उपचाररात्मक प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई में एक ऐसा तरीका अपनाएं, जिससे बच्चों में विषय के प्रति रुचि उत्पन्न हो। खेलकूद के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षक एक डॉक्टर की भूमिका में होता है, जो बच्चे कमजोर होते हैं उनके लिए हर संभव मदद और उपचार देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के जागरूकता भरे प्रयास हमेशा प्रोत्साहन पाते हैं। प्रशिक्षण शिविर में हिंदी के 42 और अंग्रेजी के 48 शिक्षकों ने भाग लिया। यह सभी शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय अनुदान से संचालित इंटर कॉलेज के हैं। प्रशिक्षण पांच दिनों तक दिन में 10:00 बजे से शाम को 5:00 तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें