मार्ग की पुलिया बनवाने के निर्देश
गांव को दूसरी जगह बसाने को हुआ गजट
एसडीएम दातागंज और बाढ़ खंड के जेई रहे साथ
उसहैत क्षेत्र में गंगा किनारे उस पार के गांव अहमद नगर बछौरा में एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव ने दौरा किया। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इस समय गंगा में अधिक पानी न होने के कारण गांव पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है। मार्ग में एक पुलिया टूटी मिली है। इसे दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया है।
एडीएम के साथ गांव अहमदनगर बछौरा पहुंचे एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी ने बताया कि इस गांव को बाकरपुर के पास बसाने के लिए जमीन का गजट हो गया है। अहमदनगर बछोरा के 170 परिवारों को यहां बसाया जाएगा। ताकि गंगा की बाढ़ के समय वे सुरक्षित रह सकें। बाढ़ खंड के जेई राधेश्याम ने बताया कि गांव में अभी गंगा कोई तबाही नहीं कर रही है। हालांकि उन्हें एडीएम ने गंगा की बाढ़ और गांव की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।