फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 15 साल से अधूरे पड़े सीएचसी भवन की जांच करने पहुंचे एडीएम

Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। दहगवां कस्बे में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के 15 साल से अधूरे पड़े होने के मामले में अब जांच शुरू हो गई है। सोमवार को एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कस्बे में पहुंचकर मौका मुआयना किया। मौजूद लोगों व जिम्मेदारों से पूरी जानकारी ली। सीएचसी के अभी तक अधूरे पड़े होने के मामले में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कस्बा दहगवां में सीएचसी के निर्माण को बसपा सरकार में वर्ष 2009 में मंजूरी मिली थी। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यहां भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया था। भवन का लगभग 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हुआ कि सरकार बदल गई। इसके बाद सपा और अब भाजपा सरकार में इस भवन की ओर किसी अधिकारी ने ध्यान ही नहीं दिया।
लापरवाही के चलते 15 साल बाद भी इस भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका, जिससे भवन विभाग के हैंडओवर नहीं हो सका। अब भवन पूरी तरह से खंडहर हो चुका है। समस्या को उजागर करते हुए अमर उजाला ने बीते सप्ताह खबर को प्रकाशित किया तो प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। एडीएम प्रशासन ने सोमवार को दहगवां में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अब तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ इस बारे में ग्रामीणों के अलावा डाॅक्टरों से भी पूछताछ की गई। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन


आवास समेत 30 बेड की बननी थी सीएचसी
डॉक्टर व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास समेत 30 बेड का अस्पताल बनना था। इसमें एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए भी अलग से कक्ष बनाए गए हैं, जो अब खंडहर हो चुके हैंं। लोगों को न तो एक्सरे की सुविधा मिल रही है न ही अल्ट्रासाउंड की। यही कारण है कि 60 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक दौड़ लगाने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं।



सीएचसी के भवन का निर्माण पूरा न होने व विभाग को हैंडओवर न होने की जांच करने मौके पर गए थे। लोगों से बात की गई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है। -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें