फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाला फेंक में आदित्य तो चक्का फेंक में शनि ने मारी बाजी

विज्ञापन
कूद प्रतियो​गिता में प्रतिभा दिखाती छात्रा। स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
सैदपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में वजीरगंज, दहगवां, बगरैन, सैदपुर, धर्मपुर, सराय बरौलिया, गोठा समेत सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिले के सात स्कूलों से करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें शिशु वर्ग व बाल वर्ग शामिल रहे। दोनों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। शिशु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बरौलिया के पुष्पेंद्र प्रथम, सैदपुर के नरेंद्र ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में सैदपुर के विजेंद्र ने पहला व दहगवां के बबलू यादव ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में दहगवां के जुगल किशोर ने प्रथम व धर्मपुर के विजय ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक में धर्मपुर के सोनू ने प्रथम व सैदपुर के विजेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में दहगवां के कृष्ण ने प्रथम व बरौलिया के जीतू ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, छात्राओं में पूजा, मीनाक्षी, अर्चना बबिता, माही भावना पल्लवी ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में धर्मपुर के रोहित ने प्रथम व दहगवां के विनेश ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में धर्मपुर के आयुष ने पहला व वजीरगंज के सुधीर ने दूसरा, चार सौ मीटर में धर्मपुर के आदित्य ने पहला व वजीरगंज के विवेक ने दूसरा, 600 मीटर में धर्मपुर के मोहित ने पहला व सैदपुर के राकेश ने दूसरा स्थान पाया। भाला फेंक में धर्मपुर के आदित्य ने प्रथम व बगरैन के देवेंद्र ने दूसरा, चक्का फेंक में धर्मपुर के शनि ने पहला तो बगरैन के देवेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में वजीरगंज के अजीम ने पहला व दहगवां के विनेश ने दूसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में धर्मपुर के शनि ने पहला व दहगवां के टीकाराम ने दूसरा स्थाना हासिल किया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष अशोक शर्मा, कौशल माहेश्वरी, उमेश मिश्रा, अतेंद्र पाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें