टीम के साथ मोहम्मद अदीब खान।स्रोत:स्वयं
बदायूं। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी सरताज अली खान के पुत्र मोहम्मद अदीब खान के नेतृत्व वाली टीम फिनवेस्ट ने केनरा बैंक की ओर से आयोजित साइबर सुरक्षा हैकाथॉन 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। टीम में अदीब खान के साथ मोहम्मद गौस आलम और संचय नरेश गुप्ता शामिल रहे। हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले 31 जुलाई को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में हुआ। विजेता टीम को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और शील्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से हुआ। समारोह में केनरा बैंक के एमडी के सत्यनारायण राजू, आरबीआई की महाप्रबंधक शेल्जा रानी, आईबीए अध्यक्ष एके गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद