फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों, शिल्पकारों को प्रोत्साहित करें कार्यकर्ता : बीएल वर्मा

विज्ञापन
उझानी में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमं
विज्ञापन
उझानी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को त्योहार पर कामगारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया। कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की बैठक में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने वोकल फॉर लोकल का महत्व समझाया। कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर हर जगह के शिल्पकारों और कामगारों के चेहरे पर चमक ला दी है। त्योहार पर स्थानीय स्तर के उत्पादों की खरीदारी करके लोग उनकी खुशियों में शामिल हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने इसके लिए आगे कदम बढ़ाने की सलाह दी।
इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, रानी सिंह पुंडीर, किशनचंद्र शर्मा, सुखपाल वर्मा, सोहनलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें