फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: न्यायालय में निस्तारण के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में दोनो पक्षों की बात सुनती एसडीएम र​शि कृष्णा व मौजूद अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर टॉवर पर चढ़ा था। इस मामले को डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने आरोपी और पीड़ित पक्ष को कमेटी ने सुना। विवाद अंश निर्धारण को लेकर था। कमेटी ने न्यायालय में लंबित मामले के निस्तारण के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के वार्ड पांच के निवासी पूर्व सभासद विजय कोली एक जमीनी विवाद को लेकर हाईवे के पास स्थित एक टॉवर पर चढ़ गए। पूर्व सभासद का आरोप था कि प्रभावशाली लोग इस जमीन पर निर्माण नहीं होने दे रहे। मंगलवार को एसडीएम ऑफिस में इस कमेटी के सामने दोनों पक्ष आए। एसडीएम राशि कृष्णा ने दोनों पक्षों को सुना। पूर्व सभासद विजय कोली ने जमीन चार साल पहले ली थी, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि हमने 17 साल पहले जमीन ली, उसका 370 वर्गमीटर भूमि का दोबारा बैनामा कर दिया गया। इसी को लेकर विवाद था। विजय कोली व अन्य के बीच न्यायालय में अंश निर्धारण को लेकर वाद लंबित हैँ। दोनों पक्षों को सुनकर कमेटी ने निर्णय लिया कि न्यायालय के द्वारा कोई निर्णय लेने पर ही आगे की कार्यवाही होगी। कुल मिलाकर विवाद खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें