यदु शुगर मिल बिसौली द्वारा किसानों का लगभग 15 करोड़ रुपये बकाए का भुगतान अब तक न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरसी जारी कर वसूली सुनिश्चित कराने के आदेश किए हैं। कहा, इस संबंध में शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में शुक्त्रस्वार को डीएम शंभू नाथ ने विभागीय एवं विभिन्न चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ गन्ना भुगतान की समीक्षा की। यदु शुगर मिल बिसौली पर वर्ष 2013-14 का लगभग 15 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान का वकाया है। उन्होंने भुगतान न होने की लापरवाही को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि वकाया की वसूली के लिए आरसी जारी की जाए। शासन को भी इनके विरूद्ध पत्र लिखा जाएगा।
एफआईआर भी दर्ज कराई जाए, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व यदु शुगर मिल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। डीएम ने यदु शुगर मिल के 50 क्त्रस्य केन्द्र्र, जो जिले में गन्ना क्त्रस्य कर रहे हैं, ऐसी दूसरी चीनी मिलों को देने के निर्देश दिए हैं।
कासगंज जिला की न्योली चीनी मिल पर भी जिला के किसानों का वर्ष 2013-14 का लगभग 62 लाख रुपये बकाया होने की स्थिति में आरसी जारी की जा चुकी है। डीएम ने समीक्षा में पाया कि वर्ष 2014-15 में शेखूपुर चीनी मिल द्वारा चार करोड़, 83 लाख एवं यदु शुगर मिल द्वारा दो करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान न करने की स्थिति में किसी भी चीनी मिल के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। इसलिए सभी चीनी मिलें बकाया धनराशि का भुगतान करने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) अशोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।