फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लग पा रही पॉलीथ्ाीन पर रोक

Tue, 02 Feb 2016 08:42 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोक लगाए जाने के करीब दो सप्ताह गुजरने के बाद भी पॉलीथ्ाीन  पर रोक नहीं लग पा रही है। जिले भर में पॉलीथ्ाीन  का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है। चलाए गए अभियान चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात... वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों के साथ ही गांवों में स्थित दुकानों में भी पॉलीथ्ाीन का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका कर्मी महज खानापूर्ति करके चले आते हैं। क्योंकि कई बार दुकानदारों और पालिका कर्मियों की भिड़ंत हो चुकी है। दुकानदारों का तर्क होता है कि जब पॉलीथ्ाीन बाजार में आना बंद हो जाएगी, तो प्रयोग तो स्वत: बंद हो जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने बताया कि पॉलीथ्ाीन पर रोक लगाए जाने के बाद अभियान चलाकर सप्लायरों के यहां छापामारी की गई थी। आगे भी पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों और सप्लायरों के यहां छापामारी करके कार्रवाई की जाएगी।

दातागंज में 15 क्विंटल पॉलीथिन जब्त
दातागंज। नगर पालिका परषिद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर में पॉलीथ्ाीन जब्त करने के लिए अभियान चलाया गया। बदायूं तिराहे से शुरू हुआ अभियान बेलाडांडी रोड तक चलाया गया। पुलिस के साथ छापामारी कर दुकानों से करीब 15 क्विंटल पॉलीथ्ाीन जब्त की गई। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। अभियान चलने की सूचना पाकर तमाम लोगों ने पॉलीथिन को हटा दिया। ईओ ने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी पॉलीथ्ाीन का प्रयोग होता मिला तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने शहर को साफ सुथरा रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें