महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ प्रोफेसर गार्गी बुलबुल सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में किया
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर गार्गी बुलबुल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। गार्गी बुलबुल ने संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. इंदु शर्मा को कार्यभार सौंपा।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने कहा कि गार्गी बुलबुल ने कर कार्यकाल अच्छा रहा। सचिव गौरव रस्तोगी ने कहा कि जिम्मेदारी से अपना कार्यकाल पूर्ण किया। डाॅ. सोनी मौर्य, राजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गौरव सिंह मौजूद रहे। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर के सेवानिवृत्त होने पर अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों और कार्यालय स्टाफ ने विदाई दी। प्रमोद कुमार, हरीश कुमार दिनकर, अनिल कुमार सागर, रवेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद