फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर से टकराकर नाले में गिरी कार, बरेली के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर शनिवार दोपहर पापड़ हमजापुर के नजदीक टायर फटने से कार मकान के पिलर से टकराकर नाले में जा गिरी। इसमें आंवला (बरेली) के 50 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बरेली के आंवला कस्बा निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता शनिवार दोपहर कार से बेटी शिखा और दातागंज में ही ब्याही भतीजी को बुलाने दातागंज कस्बा आ रहे थे। कार में उनके साथ कस्बे का ही हरिशंकर (25) था। बेटे सचिन की शादी 21 अप्रैल को है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी कार डहरपुर से निकलकर पापड़ गांव के नजदीक पहुंची थी कि अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे नीरज गुप्ता के मकान के पिलर से टकराकर नाले में घुस गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। सत्यप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सत्यप्रकाश के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें