जली हुई गेहूं की फसल और आसपास खड़े ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर में गेहूं की फसल की निकासी के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे छह बीघा गेहूं और भूसा चंद पलों में जलकर राख हो गया।
सालारपुर ब्लॉक के मजरा प्रह्लादपुर निवासी आशाराम ने मुहीउद्दीननगर निवासी शाकिर अहमद से बंटाई पर छह बीघा खेत लिया था, जिसमे गेहूं की फसल की थी। आशाराम ने गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे गेहूं की फसल की निकासी करा रहे थे। जैसे ही निकासी पूरी हुई तो अंत में थ्रेसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। चालक राजपाल ने सूझबूझ से ट्रैक्टर को हटाकर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन छह बीघा गेहूं और भूसा जलकर राख हो गए। संवाद