फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। बृृहस्पतिवार शाम को रानेट चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट जिला संभल निवासी राहिल अपने दोस्त मिंजार निवासी मोहल्ला कबीर की सराय संभल के साथ बिल्सी से बिसौली आ रहा था। रानेट चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहिल की मौके पर मौत हो गई। वहीं मिंजार पुत्र मोहम्मद रफी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने मृतक व घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने राहिल को मृत घोषित कर दिया। घायल मिंजार का उपचार किया जा रहा है। मृतक व घायल के परिजन को सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे। कोतवाली पुलिस वाहन की पहचान व तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें