फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचौरा के पास बालू का खनन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचौरा गांव के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को बालू का खनन पिछले चार-पांच दिनों से बरकरार है। गांव में पुलिस फोर्स की मुस्तैदी पर बालू लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां इलाके से होकर निकलती रहीं।
विज्ञापन

इलाके में पीली बालू का खनन पिछले कई दिनों से चल रहा है। ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अचौरा के पास ही खुदाई करके लोड की जा रही हैं। खनन करने वालों ने गांव के पश्चिमी छोर पर नई रेल लाइन के पास के खेतों को चुना है। 10-15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोजाना ही कई खेप कर रही हैं। पिछले दिनों जेसीबी भी चली लेकिन शुक्रवार को वह मौके पर नजर नहीं आई।
ऐसा भी नहीं कि खनन करने वालों और इलाके से होकर निकल रहीं बालू लदी ट्रैक्टर-टॉलियों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी हो, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं की पुलिस में भी अच्छी पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें