कार्यक्रम में वेद मंत्रों की हुई गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
जीवन में रंग के महत्व को बताया, तिलक लगाकर चिरजीवन की प्रार्थना
आध्यात्मिक चेतना केंद्र गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित होली मिलन समारोह में परिजनों ने वेदमाता गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा का वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन किया। पुष्प वर्षा के साथ लोग एक दूसरे से गले मिले और शुभकामनाएं दीं।
शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र ने कहा कि श्रेष्ठ कार्य व्यक्ति के जीवन में अनेकों रंग भरते हैं और हजारों खुशियां देते हैं। स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पावन पर्व है। युवाओं में अनोखा जोश पैदा करता है।
गायत्री परिवार के अनिल कुमार राठौर और अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बुराई का त्याग कर अच्छाई अपनाएं और देवता बनें। शक्तिपीठ के संरक्षक आरडी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। परिव्राजक संतोष कुमार सिंह ने सभी के तिलक लगाया और सुरेंद्र नाथ शर्मा ने पुष्प वर्षा की। मातृशक्ति कुमुद सक्सेना, शशि प्रजापति, मीनू मिश्रा, संबृद्धि और नत्थू लाल शर्मा ने होली आई रे..., मेरे कान्हा ने खेली होली... गीतों को प्रस्तुत कर लोगों में उत्साह भर दिया। अबीर और गुलाल भी लगाया।
इस मौके पर पीसी शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, कालीचरन पटेल, रामचंद्र प्रजापति, झम्मन लाल, कल्पना मिश्रा, शोभिता भारद्वाज, माया सक्सेना, पिंकी, नीलम पटेल, प्रज्ञा, मनोज मिश्रा, सुभाष शंखधार, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।