फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मृत कुत्ते को कार से घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोशल मीडिया पर मृत कुत्ते को कार से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार सहित पकड़ा गया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो 21 अप्रैल को सोशल मीडिया एक्स पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 92 एएच 0920) का चालक क्रूरतापूर्वक एक मृत कुत्ते को रस्सी से बांधकर ले जाता दिख रहा था। कार पर जिला क्षय रोग अधिकारी लिखा था। इसमें उपनिरीक्षक प्रतीक चौधरी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। कोतवाल सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी सुरेश कुमार पुत्र सोभरन सिंह निवासी मानपुर कुलचौरा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें