बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार की रात हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी शिवम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम उर्फ कल्लू निवासी नेकपुर थाना सिविल लाइंस, बदायूं अवैध हथियार लेकर रोटा गांव की ओर जा रहा है। इस पर रोटा रोड स्थित अरविंद के भट्ठे के पास मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ वजीरगंज थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास और अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।