फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह मौतों का जिम्मेदार आरोपी एक ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पिछले महीने ई-कार्ट सवार कछला के एक परिवार की छह महिलाओं की मौत होने के मामले में फरार दो ट्रैक्टर चालकों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘15 दिन बाद भी आरोपी चालकों की गिरफ्तारी नहीं’ होने के संदर्भ में खबर प्रकाशित की, इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह कासगंज जिले में दबिश दी। पुलिस ने वहां आरोपी ट्रैक्टर चालकों में सहावर थाना क्षेत्र के गांव पंडितनगला निवासी अनूप को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने अनूप का मेडिकल कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 17 जून को बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा हुआ था। रेस लगा रहे दोनों ट्रैक्टरों की टक्कर से ई-कार्ट में सवार कछला निवासी एक ही परिवार के सदस्यों में डालचंद की पत्नी राजकुमारी, बेटी नारायणी देवी, पुत्रवधू सरला और गंगाश्री उर्फ आरती के अलावा परिवार की रेवती व प्रेमवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में डालचंद समेत ई-कार्ट चालक और एक अन्य महिला घायल हुई थी। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर मालिकों के नाम चेसिस नंबर के आधार पर एआरटीओ कार्यालय से जुटाए थे। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें