सीओ भी हटाए गए
दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी कार्रवाई जारी है। शनिवार देर रात सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। राहुल पांडेय के नए सीओ होंगे। इससे पहले शासन ने शुक्रवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया गया है।
प्लांट पुलिस चौकी इंचार्ज बने प्रदीप
एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात एचपीसीएल प्लांट पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दिया है। यहां पर फैजगंज बेहटा थाने से एसआई प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसआई लियाकत अली खां, सिपाही अवनीश कुमार, कुलदीप कुमार, छोटू भागर्व, मनीष, सुबोध कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, विपिन भाटी को पुलिस लाइन से प्लांट पुलिस चौकी थाना मूसाझाग में तैनाती दी गई है।