उझानी। नझियाई मोहल्ला निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र प्रेमराज ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बाद भी पुलिस हस्तक्षेप कर रही है। आरोप है कि पुलिस फैसला करने के लिए दवाब डाल रही है। आरोपियों समेत पुलिस से उन्हें खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने कार्रवाई के साथ पुलिस की जांच कराने की गुहार लगाई है।संवाद