उझानी। पुलिस ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दुष्कर्म की घटना 12 मई को हुई थी। आरोप है कि रिश्ते का बाबा मासूम बच्ची को बहलाकर अपने घर में ले गया था। बच्ची ने शाम को जब अपनी मां को घटना के बारे के बारे में बताया तो अगले दिन ही पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई थी। इसके बाद अफसरों से शिकायत की गई तो जांच के बाद पांच दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामजद शिशुपाल को सोमवार सुबह गांव के पास ही दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका मेडिकल कराया गया। आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आपसी रंजिश में नामजदगी बताई है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद