फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 22 मिनट की बारिश ने खोली पालिका की पोल, सड़कें तालाब में तब्दील

Tue, 25 Jun 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मधुबन कालौनी में बारिश से हुआ जलभराव से मेल होल में धंसा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सोमवार को हुई 22 मिनट की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ निजात दिलाई, लेकिन नगर पालिका की नाला सफाई की पोल को खोल दिया। हालात यह हैं कि 22 मिनट की बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन पहले ही बारिश ने दस्तक दी है। सोमवार की दोपहर हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, बारिश में नगर पालिका की नाला सफाई की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
मोहल्ला मधुवन कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर जाने के कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हुई। वहीं, सड़क पर खुले मेनहॉल में एक ई-रिक्शा का पहिया चले जाने से वह पलट गया। उसमें बैठी महिला और अन्य लोग गिर गए। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई। शहर के गांधी ग्राउंड से शिव मंदिर को जाने वाले रोड पर करीब एक घंटा तक जलभराव रहा। जोगीपुरा में भी मुख्य सड़क पर जलभराव रहा। इसके अलावा नेकपुर, जवाहरपुरी आदि मोहल्लों के हाल तो बेहाल थे, क्योंकि वहां पर सफाई व्यवस्था बेहतर न होने से गलियों में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन



बरसात से जलभराव, राहगीरों को निकलने में दिक्कत

दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में रविवार और सोमवार दोनों दिन जमकर बारिश हुई। सड़क में हो रहे गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। सड़क पर जलभराव होने की वजह से गड्ढों का पता नहीं लग सका। इससे बाइक सवार सोमेंद्र गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क को सही कराने के लिए कई बार कहा, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।


दूंदपुर गांव की सड़कों पर हुआ जलभराव
आसफपुर में सोमवार दोपहर को हुई बारिश से जहां एक तरफ लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं कई स्थानों पर रास्ते और सड़क तलाब बन गए। समीप के गांव दूंदपुर की सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। पंचायत भवन से लेकर मुख्य मार्ग पर गंदगी का साम्राज्य दिखाई दिया। ग्राम सचिव वीनेश सिंह ने बताया कि गांव में सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है। विकास खंड कार्यालय पर बात करेंगे।

मधुबन कालौनी में बारिश से हुआ जलभराव से मेल होल में धंसा ई-रिक्शा। संवाद

मधुबन कालौनी में बारिश से हुआ जलभराव से मेल होल में धंसा ई-रिक्शा। संवाद

मधुबन कालौनी में बारिश से हुआ जलभराव से मेल होल में धंसा ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें