फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में पीली ईंटों का इस्तेमाल होता देख भड़के ग्रामीण, मजदूरों से हुई नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर नगर पालिका परिषद की देखरेख में चल रहे नाला निर्माण में पीला ईंटे लगती देख मोहल्ले के लोग भड़क गए। उन्होंने निर्माण रोकने को कहा तो ग्रामीणों और मजदूरों के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंचे ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने पीला ईंटें लगती देख तीन-चार मीटर हुआ निर्माण उखड़वा दिया। ईओ ने मौके पर पड़ी पीला ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरवाकर वापस भिजवा दिया। ।
विज्ञापन

बाईपास पर अहीरटोला मोहल्ले वाली साइड में पालिका प्रशासन ने ठेकेदार के जरिये नाल रहा है। बुधवार शाम मोहल्ले के ही सिपट्टर सिंह सोलंकी के साथ दो-तीन लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले तो सीमेंट के मिश्रण के बारे में पूछा फिर नाले में इस्तेमाल की जा रही पीला ईंटों को देख वीडियो बनाना शुरू कर दी। इसी बात पर मिस्त्री समेत मजदूरों से उनकी नोंकझोंक हो गई। सिपट्टर ने वीडियो डीएम और एसडीएम को भेज दी। आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी उन्होंने निर्माण सामग्री की शिकायत पालिका कर्मियों से की थी, लेकिन गौर नहीं किया गया।

शाम करीब साढे़ चार बजे मामला संज्ञान में आया तो मैंने खुद मौके पर जाकर देखा। ईंटों की गुणवत्ता ठीक नहीं नजर आई तो ईंटों को हटवा दिया गया है। ठेकेदार को भी नोटिस भेजा जा रहा है। गुणवत्ता में खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीके राय, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें