फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब में जहर देकर ग्रामीण की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव में मंगलवार देर रात एक ग्रामीण का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण के भाई ने गांव के ही सगे भाइयों पर शराब में जहर देकर हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी शिवशंकर (52) का शव मंगलवार रात करीब दो बजे एक खेत में मिला था। शिवशंकर के भाई विपिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव मुनेंद्र व नीरज ने उसके भाई से करीब तीन बीघा जमीन का बैनामा कराया था। दोनों भाइयों ने बैनामा कराने के बाद उसके भाई को पांच लाख रुपये नहीं दिए थे। मुनेंद्र व नीरज से कई बार रुपये का तकादा किया, लेकिन रुपये नहीं मिले। मंगलवार को दोनों भाइयों ने उसके भाई शिवशंकर को रुपये देने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि उसके भाई को शराब पिलाई और हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें