फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशु तस्करी में प्रधान समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। पशु तस्करी के मामले में विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षक दल के जिलाध्यक्ष ने वाहन चालक और प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने चालक और प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर दोपहर बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन




विश्व हिंदू महासंघ नो रक्षक दल के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार शाम गोवंशीय पशुओं से लदी एक डीसीएम को पकड़ा था। उसमें 28 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर लाया गया था। उनमें चार पशुओं की मौत हो गई थी।

अनुज कुमार ने जैसे-तैसे होमगार्डों की मदद से डीसीएम को पकड़ा था। बाद में सभी पशुओं को भुड़ेली गोआश्रय स्थल ले जाकर छोड़ा गया। तो वहीं मृत पशुओं के साथ डीसीएम पुलिस के हवाले कर दी गई। अनुज कुमार का कहना है कि यह गोवंशीय पशु शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव तिहार खेड़ा मझरा हथनी नगरिया से लाए गए थे।
विज्ञापन




सभी पशुओं को नशा सुंघाया गया था, जिससे चार पशुओं की मौत हो गई। इन पशुओं को फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था। इसमें उन्होंने डीसीएम चालक सोनू, तिहार खेड़ा के प्रधान महावीर सिंह, कलान के गांव दियाबारे निवासी रतिराम समेत सात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई।

इसमें पुलिस ने चालक सोनू, ग्राम प्रधान महावीर और रतिराम को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें