सहसवान। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी का प्रसव कराने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नर्स पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतीपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव तौफी नगला निवासी समाजसेवी तिलक सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आरोप है कि इस दौरान वहां तैनात एक नर्स ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की। इसके बाद एक हजार रुपये और ले लिए गए। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी का कहना था कि जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद