फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: नारकोटिक्स ब्यूरो और एसटीएफ अफसर बनकर 3.10 लाख ठगे, भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 26 Sep 2022 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बिनावर थाने के गांव नाई निवासी अजयपाल वर्मा ने नारकोटिक्स ब्यूरो के नोटिस के नाम पर 3.10 लाख रुपये की ठगी और मारपीट का आरोप लगाया है। 18 सितंबर को उन्हें केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का नोटिस मिला था। अजय ने भाजपा नेता पर दो लाख रुपये और देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाने के गांव नाई निवासी अजयपाल वर्मा ने नारकोटिक्स ब्यूरो के नोटिस के नाम पर 3.10 लाख रुपये की ठगी और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि भाजपा नेता दो लाख रुपये और देने के लिए दबाव बना रहा है। ठगी का अहसास होने पर अजयपाल ने शिकायत थाना स्तर से लेकर एडीजी तक से की है।

विज्ञापन


अजयपाल वर्मा को 18 सितंबर को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का नोटिस मिला था। इसमें निर्देशित किया गया था कि वह 24 सितंबर को सुबह 11 बजे नारकोटिक्स ब्यूरो के सक्षम अधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। नोटिस मिलने के बाद अजयपाल ने एक भाजपा नेता से संपर्क किया। भाजपा नेता ने उससे कहा कि उसका साला नारकोटिक्स ब्यूरो में अधिकारी है। वह अपने साले से इस संबंध में बात करेगा। अजय पाल का कहना है कि भाजपा नेता 19 सितंबर को उसे बरेली में चौकी चौराहा के पास स्थित आयकर भवन ले गया। अजयपाल के साथ उसके दो परिचित भी थे।

अजय पाल का कहना है कि वहां पहुंचते ही उसका और उसके साथियों के मोबाइल छीन लिए गए। उनके साथ दो लोगों ने मारपीट की। इनमें एक खुद को नारकोटिक्स ब्यूरो और एक एसटीएफ का अधिकारी बता रहा था। इन लोगों ने केस निपटाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। भाजपा नेता की मध्यस्थता से सौदा पांच लाख में तय हुआ। मौके पर 3.10 लाख रुपये लेकर उसे और उसके परिचितों को छोड़ा गया। बाद में उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी की गई है। भाजपा नेता अब उस पर दो लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें