फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैर समुदाय के आरोपी ने कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट

Mon, 21 Oct 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र में कोचिंग से आ रही कक्षा दसवीं की छात्रा से गैर समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा शोर मचाते हुए कोल्ड स्टोरेज में पहुंच गई। मजदूर भागकर आए तो बाइक सवार आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुस्लिम को पकड़ लिया। वह पिछले चार दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा एक इंटर कालेज में कक्षा दसवीं में पढ़ती है। वह प्रत्येक दिन की तरह रविवार को सुबह पैदल ही कोचिंग के लिए वजीरगंज गई थी। नौ बजे कोचिंग लेने के बाद जब वह पैदल अपने गांव जा रही थी, तभी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार एक युवक पहुंच गया। छात्रा के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया।
इसके बाद छात्रा का दुपट्टा खींचा और हाथ पकड़कर खींचने लगा। छात्रा हाथ छुड़ाकर शोर मचाते हुए कोल्ड स्टोरेज में जा पहुंची। शोर शराबा सुनकर कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले मजदूर मौके की तरफ भागे तो आरोपी युवक बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वजीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मुस्लिम मोहल्ला बनिया वजीरगंज को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाइक मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें