फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीछा कर छात्रा का हाथ पकड़कर बोला आरोपी- अपना नंबर दो

विज्ञापन
छात्रा को पीछा करने वाला छोड़ गया अपनी बूलेट। घटना स्थल पर एकत्र भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को स्कूल जा रही हाईस्कूल की एक छात्रा से छेड़खानी करते हुए बुलेट सवार आरोपी युवक ने उसे निर्माणाधीन मकान में खींचने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक बुलेट छोड़कर मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बुलेट सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुलेट अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बुधवार की सुबह रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। रास्ते में पैगा भीकमपुर से बुलेट सवार युवक ने उसका पीछा किया। आरोप लगाया कि छात्रा की साइकिल रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगने का प्रयास किया।
मना करने पर निर्माणाधीन मकान में खींचकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। लोगों को आता देख आरोपी युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें