फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सराफ के दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी का आरोपी आलीशान चौधरी।
विज्ञापन
बदायूं। सराफ की दुकान में 22 जून की रात चोरी करने वाले को मूसाझाग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोर के पास से चांदी के कुछ जेवरात बरामद हुए है। चार लाख की नकदी बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी धर्मेंद्र वर्मा की मूसाझाग क्षेत्र के गांव मौसमपुर में गौरी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उनकी दुकान में 22 जून की रात चोरी हो गई थी। सराफ धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया था कि चोर पड़ोस की छत के सहारे उनकी दुकान में घुसे थे। वह तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 किलो चांदी के जेवर, 50 ग्राम सोने के जेवर व करीब चार लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांव तिगुलापुर के पास नई सड़क से एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर ने अपना नाम गांव तालगांव निवासी अलीशान चौधरी बताया। वह हाल में शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से चांदी के 120 बिछुआ, 25 जोड़ी नई पाजेब व 20 जोड़ी पुरानी पाजेब बरामद की। चोर ने बताया उसने 29 अप्रैल को मोहल्ले की ही साथी अकबर और बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र के मोहल्ला जोगीनावादा निवासी हसीन पुत्र रहीस मियां के साथ संभल जिले में एक घर में चोरी की थी। दो मई को पुलिस ने उसके साथ अकबर व हसीन को गिरफ्तार कर लिया। तब से वह फरार था। इसके बाद उसने सराफ की दुकान में चोरी की। मूसाझाग पुलिस की सूचना पर संभल से आई पुलिस ने भी उससे पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें