फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिग को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विजय। स्त्रोत पुलिस।
विज्ञापन
इस्लामनगर। क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग को बहलाकर खेत में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह सुराही चौराहे से करियामई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी विजय (22) को न्यायालय के सामने पेेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, किशोरी शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव में अपने चाचा के घर से लौट रही थी। आरोप है कि अजय उसे पुरदलपुर तिराहे के पास हनुमान मंदिर के पीछे धान के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने करीब तीन घंटे तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही थी। सुराही चौराहे से युवक गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें