जेल में नहीं मिला इलाज, हालत गंभीर
अर्चना का आरोप है कि जिला कारागार में समुचित इलाज नहीं मिलने से अजय की हालत बिगड़ती जा रही है। अर्चना ने स्थायी अपंगता की आशंका जताते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है। अर्चना सिंह का कहना है कि उन्होंने थाना मूसाझाग में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
अजय, केशव और मुनेंद्र की जमानत के लिए याचिका
दोहरे हत्याकांड के हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह, उसके भाई केशव व प्लांट के एक कर्मी पर हत्या साजिश में शामिल होने के मामले में जिला जज की कोर्ट में बुधवार को जमानत याचिका डाली गई। इससे पहले सीजेएम कोर्ट में तीनों की अलग-अलग जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं। इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जिला जज की कोर्ट में जमानत याचिका डाली गई। 18 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी।