फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जेल अस्पताल में भर्ती आरोपी अजय प्रताप घटना के बारे में बंदियों से ले रहा जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जेल अस्पताल में भर्ती दो अफसरों की हत्या का आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत सामान्य है। उसे घटना के बाद से क्षेत्र की गतिविधि जानने की लालसा दिख रही है। वह कभी अखबार मांग रहा है तो कभी टीवी चलवाने की गुहार जेल प्रशासन से लगा रहा है। जेल सूत्रों ने बताया कि उसके दोनों पैरों पर प्लास्टर लगा हुआ है। वह दोनों समय खाना भी खा रहा है।
विज्ञापन

12 मार्च को अपराह्न करीब दो बजे फिल्मी अंदाज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वह गाड़ी से मूसाझाग थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने 12 मार्च की शाम ही कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया था। जेल में वह घटना के बाद से क्षेत्र की गतिविधियां जानने को आतुर है। कभी वह अखबार पढ़ने के लिए मांग रहा है तो कभी टीवी चलाने की जेल प्रशासन से गुहार लगा रहा है। जेलर रणजंय सिंह बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा है और वह जेल अस्पताल में भर्ती है।

सीएम कार्यालय से भी हो रही निगरानी, पीएमओ की भी नजर
एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली की भी नजर है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे नहीं बताया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी इस मामले को लेकर मुलाकात की है। जितिन प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर इसकी पोस्ट की है। वहीं सीएम कार्यालय से भी पूरे मामले में हो रही कार्रवाई की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें