फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी की मौत

Fri, 05 Jun 2015 07:48 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामार वाहन की टक्कर से ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। हादसा दातागंज रोड पर गांव गनगोला के पास गुरुवार शाम हुआ।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी राममूर्तिलाल ग्राम विकास अधिकारी हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी सरबती (55) अपने पुत्र आदित्य के साथ बाइक से गांव की ओर जा रही थीं। रास्ते में गांव गनगोला के बाद डग्गामार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरबती गंभीर घायल हो गईं। परिवार वाले उनको इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। बरेली में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार शाम को शव गांव पहुंचा। परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें