फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे के सपोर्टिंग वायर में उलझ कर व्यापारी की मौत

Sun, 14 Dec 2014 08:08 PM IST
datagang
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पोल के सपोर्टिंग वायर में उलझ कर बाइक सवार व्यापारी मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के बुध बाजार इलाके में रहने वाले रविंद्र गुप्ता (40) पुत्र राधेश्याम गुप्ता की किराने की दुकान है। उनके भाई मुकेश गुप्ता भी व्यापारी हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे रविंद्र गुप्ता बाइक से जा रहे थे। मोहल्ले से निकलते ही एक विद्युत पोल का सर्पोटिंग वायर काफी नीचे तक झूल रहा है। यहां पर अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे रविंद्र गुप्ता की गर्दन सपोर्टिंग वायर में उलझ गई। जब तक लोगों ने उनको निकाला उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिवार वाले उनको लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उनके शव को बिना पोस्टमार्टम के ही ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें