फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, छह लोग घायल

Wed, 08 Apr 2015 11:56 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे घोड़े से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी पप्पू (38) पुत्र डोरी लाल बुधवार शाम अपने भांजे की पत्नी पूनम (19) और पूनम की मां विद्यावती (55) पत्नी ज्ञान सिंह को अचौरा गांव छोड़ने जा रहे थे। पूनम की गोद में उनका एक साल का बेटा भी था। रास्ते में बाईपास पर उनकी बाइक संतोष कुमारी स्कूल के पास सड़क पार कर रहे घोड़े से टकरा गई। हादसे में पप्पू की मौके पर मौत हो गई। पूनम पत्नी विनोद निवासी अलापुर , पूनम का एक वर्षीय पुत्र और मां विद्यावती घायल हो गईं।
मुजरिया। उझानी के मोहल्ला अहिरवारा निवासी राजेश (31) पुत्र दिनेश यादव अपनी पत्नी शीला (28) के साथ बाइक से बबराला जा रहे थे। रास्ते में कौल्हाई गांव के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे कौल्हाई निवासी परशुराम के दस वर्षीय पुत्र रोहित से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें