फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से वृद्घ की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बरेली-दातागंज रोड पर सोमवार दोपहर एक निजी एंबुलेंस ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसके धेवता समेत दो लोग घायल हो गए। तीनों बाइक सवार अपने गांव से दातागंज आ रहे थे। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनी नगला निवासी किशनपाल (60) पुत्र ढाकन अपने धेवते सोनू (22) और गांव के भगवानदास (22) के साथ बाइक पर दातागंज आ रहे थे। बाइक भगवानदास चला रहा था। उस समय कोई हेलमेट भी नहीं लगाए था। उनकी बाइक ढिलवारी गांव के नजदीक एक स्कूल के सामने मोड़ पर पहुंची थी कि उसी समय सामने से तेज गति में आई प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। चालक ने एंबुलेंस नहीं रोकी, वह बरेली की ओर एंबुलेंस को दौड़ा ले गया। कुछ राहगीर वाहन सवारों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह सायरन बजाता हुआ भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर कई लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां चिकित्सक ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया। सोनू और भगवानदास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें भगवानदास की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें