फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती का जोरदार झटका: खराब नल की सरिया निकालते समय हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से चार लोग झुलसे

Sat, 13 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर (बदायूं)

सार

उरैना गांव निवासी रशीद सैफी का नल खराब हो गया था। इस पर उन्होंने नल मिस्त्री शब्बीर को बुलाया। शाम के समय शब्बीर (50), रशीद सैफी का बेटा आसिफ सैफी (20), मजदूर स्वराज (28) और संजीव (26) नल से पहले सरिया निकाल रहे थे। उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सरिया निकालते समय अचानक वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
विज्ञापन
Ht line हाईटेंशन लाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना में नल की सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण करंट लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सुबह ग्राम उरैना निवासी रशीद सैफी का नल खराब हो गया था। इस पर उन्होंने नल मिस्त्री शब्बीर को बुलाया। शाम के समय शब्बीर (50), रशीद सैफी का बेटा आसिफ सैफी (20), मजदूर स्वराज (28) और संजीव (26) नल से पहले सरिया निकाल रहे थे। उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सरिया निकालते समय अचानक वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।

इससे तेज करंट लगने से चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि सरिया लाइन से तुरंत हट गई थी। इसकी सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। वह चारों लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें