फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर देवर-भाभी से लूटपाट, पिटाई भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में नहडौली और दासपुर के बीच बृहस्पतिवार देर शाम देवर-भाभी से चाकू के दम पर लूटपाट करने के साथ पिटाई भी की गई। इस संबंध में देवर ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध मान रही है। पुलिस कहना है कि केवल मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर निवासी तेजपाल और उनकी भाभी प्रेमवती पत्नी गोवर्धन बृहस्पतिवार देर शाम वमनपुरा रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। तेजपाल का आरोप है कि थाना क्षेत्र में नहडौली और दासपुर के बीच उन्हें दो लोगों ने रोक लिया। पहले उन्होंने गालीगलौज की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। उस वक्त मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन दोनों लोगों के पास चाकू था। उन्होंने चाकू दिखाकर भाभी की पाजेब और कुंडल लूट लिए। उनके पास पांच हजार रुपये भी थे। दोनों लोगों ने रुपये भी छीन लिए। उसके बाद दोनों लुटेरे मौके से भाग गए।
शुक्रवार सुबह दंपती आसफपुर पुलिस चौकी पहुंचे। बाद में उन्होंने थाना फैजगंज बेहटा एसओ को भी तहरीर सौंपी। एसओ चरन सिंह राणा ने बताया कि देवर भाभी जिन लोगों पर लूटपाट का आरोप लगा रहे हैं। वे पड़ोस में खेत पर काम कर रहे थे। उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल घटना संदिग्ध है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें