फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल के तार में आ रहे करंट से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर परिवार के लोगों को समझाते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया में शनिवार शाम 42 वर्षीय मेहरबान की करंट लगने से मौत हो गई। मेहरबान अपने निजी कार्य से बांस बरौलिया आया था। रास्ते से गुजरने के दौरान उसको पोल के तार में आ रहा करंट लग गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गिरधरपुर निवासी मेहरबान मौर्य (42) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह शनिवार शाम निजी कार्य से बांस बरौलिया गांव आया था। वह गांव की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के पोल में बंधा तार उससे छू गया। उस वक्त तार में करंट आ रहा था। करंट लगने से वहीं गिरकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मेहरबान को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें