फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का जन्म प्रमाणपत्र लेकर लौट रहा था, हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक विनय उपाध्याय। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सिसरका के नजदीक 25 वर्षीय विनय उपाध्याय की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। विनय शनिवार शाम चंदौसी से अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र लेकर घर लौट रहा था। हादसे में स्कूटी सवार भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलवारी निवासी विनय उपाध्याय पुत्र हरस्वरूप खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक माह पहले उसकी पत्नी सुषमा ने चंदौसी के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। यह उसका पहला बच्चा है। शनिवार को विनय अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र लेने चंदौसी गया था। वह लौटते समय सिसरका के पास वाहन से उतरा, इसी दौरान स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विनय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनय के शव को अज्ञात समझकर स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। परिवार वाले देर रात तक उसे तलाश करते हुए कोतवाली पहुंचे। तब उन्हें हादसे के बारे में जानकारी हुई। युवक के परिवार वालों ने स्कूटी नंबर के आधार पर तहरीर दे दी है तो वहीं पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें