फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे किनारे पड़े मिले युवक की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते पिता हवलदार (बीच में बैठे)। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे किनारे शनिवार रात बेहोश पड़े मिले 25 वर्षीय विनय उर्फ विंटू की मौत हो गई। परिवार वाले जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विसुनपुरी निवासी विनय उर्फ विंटू (25) पुत्र हवलदार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। एक माह पहले उसकी मां चमेली की मौत हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक विनय की इकलौती बहन गंगाश्री बरेली में करगैना में ब्याही है। विनय शुक्रवार को बस से अपनी बहन के घर गया था। रात करीब दस बजे बिनावर थाना पुलिस ने परिवार वालों को बताया कि विनय बेहोशी की हालत में बरखेड़ा गौटिया गांव के नजदीक हाईवे किनारे पड़ा मिला है। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों का कहना है कि वह शनिवार को बरेली से लौट रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में जहरीला पदार्थ दे दिया गया। ऐसा किसने दिया। वह बरेली से बिनावर तक कैसे आया। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें