फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
कुलदीप पटेल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर शुक्रवार शाम मिनी ट्रक की टक्कर से 35 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुलदीप पटेल पुत्र परमेश्वरी सिंह मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया का रहने वाला था। परिवार वालों के मुताबिक दो माह पहले उसकी पत्नी रिंकी पटेल ने बेटे रियांश को जन्म दिया था। दो दिन पहले उसकी हालत खराब हो गई। इस पर परिवार वालों ने उसे बरेली के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। कुलदीप हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी के बीमार होने की सूचना पर वह एक दिन पहले हरिद्वार से आया था। शुक्रवार दोपहर वह बाइक लेकर बरेली मेडिकल कॉलेज जा रहा था। इस दौरान वह हेलमेट लगाए था। उसकी बाइक किसरुआ गांव से आगे पहुंची थी कि सामने से आए मिनी ट्रक ने उसको जबरदस्त टक्कर मार दी। करीब एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मूसाझाग पुलिस ने डीसीएम पकड़ ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें