फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डीजे संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। आंवला थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव निवासी 30 वर्षीय कुंवरसेन डीजे बजाने का काम करते थे। वह गांव के ही रवि को लेकर बाइक से आंवला गए थे। लौटते समय बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के पास बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंवला पुलिस ने दोनों को किसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुंवरसेन की मौत हो गई। कुंवरसेन की पिछले दिनों ही शादी हुई थी। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें