दातागंज (बदायूं)। बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के बिरियाडांडी गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शाम के समय गांव की सुमित्रा (40) पत्नी संतोष सड़क किनारे लगी बटिया से उपले निकालने गईं थीं। वह बटिया के नजदीक बैठकर उपले निकाल रहीं थीं। उसी दौरान म्याऊ की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस ने कार को आगे से घेर लिया। पुलिस ने उसका ड्राइवर भी पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद