फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैश्य में मंगलवार शाम एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ट्यूबवैल की कोठरी पर लिंटर डलवाने गया था।
विज्ञापन

ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश्य निवासी अजय (18) पुत्र भगवानदास मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। मंगलवार को अजय अपने गांव में ही मजदूरी करने गया था। बताते हैं कि वह गांव से कुछ दूर एक ट्यूबवेल की कोठरी का लिंटर डलवा रहा था। वह लिंटर पर सरिया बिछाने का काम कर रहा था। उसने जैसे ही सरिया ऊपर उठाई तो वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे युवक को तेज करंट लगा। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। यह देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मजदूर के परिवार वाले पहुंच गए। वह पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें