फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, बहन और दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां/म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार रात बुधुआ नगला के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव निवासी दुर्वेश (32) पुत्र धर्मपाल, बहन कांती और पड़ोस में रहने वाले दोस्त हरीशंकर के साथ सोमवार को उसावां थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदारी के यहां तेरहवीं की दावत खाने गए थे। बताते हैं कि तीनों लोग रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक बुधुआ नगला के नजदीक पहुंची थी कि उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसा देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सक ने दुर्वेश को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पर उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मौके पर युवक का हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें