फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खाई में पलटी वैन, वार्ड ब्वॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड ब्वॉय की मौत हो गई। वह अपने साथी को छोड़कर शहर लौट रहा था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौबे मोहल्ला निवासी आशीष (28) पुत्र मदुरेश सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात थे। आशीष रोजाना स्वास्थ्य केंद्र की वैन से ड्यूटी आते-जाते थे। बुधवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने साथी को छोड़ने हतरा गांव चले गए। वहां से देर रात घर लौट रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव नदवारी के पास उनकी वैन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे वैन अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। आशीष दो भाइयों में बड़े थे। उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी प्रीती और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें