फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में घायल मिहौना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुुरा हाईवे पर शुक्रवार रात वैगनआर और स्कॉर्पियों की सीधी भिड़ंत में घायल वैगनआर चालक आकाश की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के दौरान ही वैगनआर में आग लग जाने पर वह झुलस भी गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे उसके घरवालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक आकाश (25) पुत्र रमेशचंद्र कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना का निवासी था। वह दहेमू में अपने दोस्त के घर उसके बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए बड़े भाई सुबोध कुमार के साथ गया था। वैगनआर उसके दोस्त की थी। शुक्रवार रात में करीब साढ़े सात बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला बोर्ड के पास स्कॉर्पियो और वैगनआर में टक्कर हो गई। हादसे में आकाश और उसके भाई सुबोध के अलावा स्कॉर्पियो सवार अलीगढ़ निवासी दंपती वकील अहमद और रफीकन समेत आठ लोग घायल हो गए थे। हादसे के दौरान वैगनआर में आग लगने से आकाश कार में अंदर ही घिर गया था। घायलावस्था में उसे बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया।
देवरमई के प्रधान अहिवरन सिंह लोधी समेत इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने के बाद आकाश को बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। फौरी उपचार के बाद उसे रात में ही बरेली रेफर कर दिया गया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। दरोगा उदयवीर सिंह ने अभिलेखीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आकाश के शव का शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

भाई सुबोध की बात मानी होती तो बच जाता आकाश
उझानी शुक्रवार रात हादसे से पहले आकाश और उसका भाई सुबोध शाम को ही दोस्त के घर दहेमू पहुंच गए थे। इसके बाद दोस्त की वैगनआर से दोनों भाई दोस्तों के साथ बुटला बोर्ड पर आ गए। सभी बुटला बोर्ड पर करीब दो घंटे तक घूमते रहे। दोस्त तो एक दुकान पर बैठ गए लेकिन आकाश यह कहते हुए उठकर कार की ओर बढ़ गया कि जन्मदिन पार्टी में मनोरंजन का इंतजाम कर लाते हैं। भाई सुबोध ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वह कार स्टार्ट कर थोड़ा आगे ही बढ़ पाया था कि सामने से स्कॉर्पियो आ गई। दोनों वाहनों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें